Jaunpur news इंडिया स्पेश वीक प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले छात्र हुए सम्मानित
इंडिया स्पेश वीक प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले छात्र हुए सम्मानित
भारत में प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय के छात्र नमन भास्कर प्राप्त कर बढ़ाया गौरव
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के मटियारी गांव में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में मंगवार को इंडिया स्पेश वीक प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले छात्रों को नई दिल्ली सेंट्रल जोन के नेशनल स्टेट कोआर्डिनेटर डॉ. प्रभांशु कुमार ने पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र नमन भास्कर ने पूरे भारत में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।इस बाबत डॉ. प्रभांशु कुमार ने छात्रों को डीआरडीओ,इसरो एवं भारत अंतरिक्ष सप्ताह की स्थापना, उनके संगठन समेत आदि के बारे में बताते हुए आशा प्रकट किया कि विद्यालय के छात्र अंतरिक्ष के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि प्राप्त करते हुए विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।वही मुख्य अतिथि को स्मिता सिंह,परिधि चौधरी ने पुष्पगुच्छ भेंट की व डॉ. रामआसरे सरोज व प्रधानाचार्य डॉ. राम बिहारी मौर्य ने अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।प्रधानाचार्य रामबिहारी मौर्य ने विद्यालय के सभी शिक्षकों से विभिन्न प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक छात्रों को प्रतिभाग कराने का आह्वान करते हुए विद्यालय की तरफ से सभी संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
विदित हो कि इंडिया स्पेश वीक प्रतियोगिता में वरिष्ठ प्रवक्ता मितेश कुमार मौर्य के मार्गदर्शन में बड़ी संख्या में विद्यालय के छात्र, भाषण, चित्रकला आदि प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था।इस अवसर पर आलोक कुमार वर्मा, शिखा वर्मा के साथ भारी संख्या में छात्र मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन मितेश कुमार मौर्य व धन्यवाद प्रस्ताव श्रीमती परिधि चौधरी द्वारा किया गया।
