Jaunpur news मछलीशहर के बरांवा गांव में उठाया गया कूड़े का ढेर
मछलीशहर के बरांवा गांव में उठाया गया कूड़े का ढेर
विकास खंड मछलीशहर के बरांवा गांव में बेलाल मस्जिद और अंसारी बस्ती के बीच पड़े कूड़े को मीडिया में प्रमुखता से उठाया गया था जिसे प्रशासन और ग्राम प्रधान ने संज्ञान में लेते हुए जे सी बी और ट्रैक्टर लगाकर कूड़े के अम्बार को हटवा दिया है जिससे आस पास की बस्ती में रह रहे लोगों को दुर्गंध से मुक्ति मिल गई है अब इस खाली मैदान के पास सी सी टी वी कैमरे से कूड़ा फेंकने वालों पर निगरानी रखने की तैयारी की जा रही है।
