Jaunpur news अटल आवासीय विद्यालय बना वरदान, जौनपुर की बेटी जाह्नवी का संवर रहा भविष्य
अटल आवासीय विद्यालय बना वरदान, जौनपुर की बेटी जाह्नवी का संवर रहा भविष्य
जौनपुर – उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अटल आवासीय विद्यालय गरीब श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए वरदान साबित हो रही है। जौनपुर जिले की रहने वाली छात्रा जाह्नवी इसकी मिसाल है।
जाह्नवी अटल आवासीय विद्यालय, वाराणसी में कक्षा 11वीं की छात्रा है। जाह्नवी एक गरीब परिवार से आती है। उसके पिता राजगीर मिस्त्री हैं, जो कड़ी मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। ऐसे में जाह्नवी के लिए अच्छी शिक्षा प्राप्त करना एक बड़ी चुनौती थी। लेकिन जनपद जौनपुर में आयोजित अटल आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में सफल होकर वर्तमान में अटल विद्यालय करसड़ा वाराणसी में पढ़ने वाली जाह्नवी बताती है, कि “उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्थापित अटल आवासीय विद्यालय ने हम जैसे श्रमिक बच्चों को शिक्षा का नया अवसर दिया है। यहाँ हमें निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, भोजन, आवास, कपड़े, किताबें और खेलकूद सहित सभी आवश्यक सुविधाएं मिलती हैं।“
जाह्नवी ने आगे कहा कि यहाँ की सबसे बड़ी बात यह है कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन और सपनों को पूरा करने की प्रेरणा भी मिलती है।
“उन्होंने कहा कि पूरे विश्वास के साथ कह सकती हूँ कि हमारे जैसे गरीब श्रमिक परिवार के बच्चों के लिए अटल आवासीय विद्यालय किसी वरदान से कम नहीं है। यहाँ आकर लगता है कि हम आत्मविश्वास और शिक्षा के बल पर कोई भी मुकाम हासिल कर सकते हैं।
