Jaunpur news बूंद-बूंद से बढ़ी पैदावार, तकनीक से बदली खेती की तस्वीर
सफलता की कहानी
बूंद-बूंद से बढ़ी पैदावार, तकनीक से बदली खेती की तस्वीर
आधुनिक सिंचाई तकनीक से बढ़ी कृषि उत्पादकता
जौनपुर मुरादपुर कुटीला, जनपद जौनपुर के निवासी अरुण कुमार सिंह ने कृषि कार्य में आधुनिक तकनीकों को अपनाकर अपने खेती को अधिक लाभकारी बनाने का प्रयास किया है।
उद्यान विभाग द्वारा संचालित (पर ड्राप मोर क्राप) योजना के अंतर्गत खेत में ड्रिप इरिगेशन सिस्टम स्थापित किया गया है, जिस पर उन्हे 90 प्रतिशत अनुदान का लाभ प्राप्त हुआ है। खेत में मल्चिंग तकनीक का भी प्रयोग किया जा रहा है।
उन्होने बताया है कि ड्रिप सिंचाई प्रणाली के माध्यम से पौधों को आवश्यकता के अनुसार समान मात्रा में पानी एवं उर्वरक उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके लिए वेंचुरी प्रणाली का उपयोग किया जाता है, जिसके माध्यम से पानी के साथ उर्वरक भी पौधों तक समान रूप से पहुँचता है।
इस आधुनिक तकनीक को अपनाने से पानी एवं उर्वरक की बचत के साथ-साथ फसल की उत्पादकता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। खेत में पहले की अपेक्षा पैदावार लगभग तीन से चार गुना तक बढ़ी है।
उन्होने जनपद के सभी किसान भाइयों से अपील किया है कि कृषि में आधुनिक तकनीकों को अपनाएं तथा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
उद्यान विभाग की पर ड्राप मोर क्राप योजना के माध्यम से ड्रिप सिंचाई जैसी आधुनिक तकनीकों को अपनाकर सिंचाई जल एवं उर्वरक का बेहतर उपयोग किया जा सकता है और कृषि उत्पादकता में वृद्धि की जा सकती है।
