Jaunpur news राजा जौनपुर कुवंर अवनींद्र दत्त दुबे का जन्म दिवस उत्सव के रूप में मनाया गया ।
राजा जौनपुर कुवंर अवनींद्र दत्त दुबे का जन्म दिवस उत्सव के रूप में मनाया गया ।
जौनपुर राज्य में(हवेली) शनिवार को उत्सव का वातावरण रहा। जिसमें वर्तमान राजा कुवंर अवनींद्र दत्त दूबे का 80वां जन्म दिन राज महल की प्राचीन परम्परानुसार मनाया गया ।
सर्व प्रथम अपने स्नान ध्यान के पश्चात पूजन आदि की परम्परा निभायी। अस्वस्थता के कारण कर्मकांड की औपचारिकता राजा श्री कृष्ण दत्त इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ संजय चौबे ने पूर्ण किया । पौरोहित्य का कार्य पुराने आचार्य पंडित जनार्दन मिश्रा ने सम्पन्न कराया
इसके बाद एकत्र समुदाय , परिवार के लोग , राज और इंटर कालेज के प्राचार्य गण, प्राध्यापक गण एवं कर्मचारियों ने महाराज को शतायु होने की शुभ कामना दी ।
इस अवसर पर आचार्य ने भी वैदिक मंत्रों जीवेन शरद:शतम, पशयेम शरद: शतम । श्रृणुयाम शरद: शतम का वैदिक आशीष महाराज को प्रदान करते हुए आरोग्य होकर 100 वर्ष जीने का आशीर्वाद दिया । इस अवसर पर पधारे सभी अतिथियों को महाराज ने साधुवाद दिया ।
इस जन्म दिन के पुनीत अवसर पर शहर के विशिष्ट जन, विद्वत् जन, संत समाज , समाजसेवी व प्रबंधक डॉ सत्यराम प्रजापति, प्राचार्य प्रो (डॉ)शंभू राम, डा संजय चौबे प्रधानाचार्य उप प्रबंधक जीयाराम यादव ,, डॉ अखिलेश्वर शुक्ला पूर्व। प्राचार्य , ओम प्रकाश शाही, डा मनोज वत्स , डा श्याम सुंदर उपाध्याय डॉ राजेंद्र सिंह डॉ विजय प्रताप तिवारी ओम प्रकाश दुबे , सुधाकर शुक्ला , डॉ मायांद उपाध्याय सुरेन्द्र सिंह पूर्व प्रमुख आदि लोग उपस्थित रहे ।
