Jaunpur news जन्नत में जहन्नुम का नजारा देखना है तो आइए मछलीशहर के इस गांव में
जन्नत में जहन्नुम का नजारा देखना है तो आइए मछलीशहर के इस गांव में
विकास खंड मछलीशहर के बरांवा गांव में अगर कूड़े का अम्बार देखना हो तो इस गांव के सरकारी कूड़ाघर न जाकर सीधे चले आइए बेलाल मस्जिद और अंसारी बस्ती की के बीच खाली जमीन पर। शानदार दुर्गंध आपका स्वागत कर रही है। पूरा मैदान कूड़े के ऊंचे ढेर से पटा नजर आएगा स्थानीय लोगों का कहना है कि इस कूड़े से उठ रही दुर्गंध से उनको बहुत परेशानी हो रही है और इतने दिन से जमे इस कूड़े के निस्तारण के लिए कोई भी जिम्मेदार सामने नहीं आ रहा है।अब सवाल यह कि गांव का सारा कूड़ा यहां जमा है तो फिर गांव में कूड़ाघर बनाने पर जनता के टैक्स का पैसा क्यों बर्बाद किया गया। विकास खंड मछलीशहर के बहुत गांवों में पिछले तीन चार वर्षों से बने कूड़ाघर खाली पड़े हैं और शो पीस बने पड़े हैं।
