IMG-20260823-WA0019
Share

जमीनी विवाद में मारपीट, दो सगे भाइयों पर केस दर्ज

जफराबाद

स्थानीय थाना क्षेत्र के अहमदपुर गांव में जमीन के बंटवारे को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, अहमदपुर निवासी बद्री नारायण यादव ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि शुक्रवार को सुबह करीब 6 बजे उनके पट्टीदार ओमप्रकाश और गोरू ने जमीनी विवाद को लेकर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से हमला कर दिया। हमले में उन्हें चोटें आई हैं। आरोप है कि जाते-जाते दोनों ने जान से मारने की धमकी भी दी।तहरीर के आधार पर जफराबाद पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। मामले की विवेचना उप-निरीक्षक को सौंपी गई है। प्रभारी थानाध्यक्ष राधेश्याम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।