Jaunpur news उरी शहीद राजेश सिंह की 10 वें शहादत दिवस पर पूर्व सैनिक संगठन ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
उरी शहीद राजेश सिंह की 10 वें शहादत दिवस पर पूर्व सैनिक संगठन ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
जौनपुर। उरी शहीद राजेश सिंह की 10 वीं शहादत दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारियों के जोशीले गगन भेदी नारों से भकुरा गांव गूंज उठा। श्रद्धांजलि सभा में पूर्व सैन्य अधिकारियों, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी के अलावा समाजसेवी भकुरा गांव में पहुंचकर शहीद राजेश सिंह की आदमकद मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए भावपूर्ण नमन किया और भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी ।
श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता राष्ट्रीय पीजी कॉलेज जमुहाई के प्रबंधक और पूर्व ब्लाक प्रमुख सुरेंद्र प्रताप सिंह ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्यक कुमार IPS और उप जिला अधिकारी सदर योगिता सिंह ने शहीद राजेश सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
मालूम हो कि जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भकुरा गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद सिंह के पुत्र राजेश सिंह कश्मीर के उरी में देश की रक्षा करते एक आतंकवादी हमले में 18 सितम्बर 2016 को शहीद हो गए थे। शुक्रवार को शहादत दिवस पर भकुरा गांव में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा की शुरुआत में अतिथियों और शहीद के पिता राजेंद्र सिंह, पत्नी जूली सिंह और बड़े भाई राकेश सिंह पिंटू ने शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर विशिष्ट अतिथि सम्यक कुमार IPS ने कहा कि जब हम ठंड की रात में सोते हैं तो वह सीमा पर पहरा देते हैं। भकुरा की धरती को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि राजेश सिंह की शहादत से यह धरती धन्य हो गई है। एस डी एम (सदर) योगिता सिंह ने कहा कि समाज में जिस भी भूमिका में हम कार्य कर रहे हैं और भारत मां की सेवा करने का अवसर मिला है उसे पूरी तन्मयता और क्षमता के साथ करना चाहिए। जब देश का जवान किसी ऑपरेशन पर निकलता है तो वह सर पर कफ़न बाधकर निकलता है । देश के लिए प्राणों की आहुति देने का जज्बा अचानक नही आता है, इसमें उसके माता-पिता का विशेष योगदान होता है जो बचपन से ही देश के प्रति प्रेरित करते रहते है ।
सभा की अध्यक्षता करते हुए पूर्व प्रमुख सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जब कोई सैनिक शहीद होता है सबसे अधिक पीड़ा माँ को होती है । घर के लिए वह व्यक्ति हमेशा याद आता है । उन्होंने शहीद के परिवार के साथ हमेशा खड़े रहने वाले पूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारियों की सराहना की।
श्रद्धाजलि सभा को संबोधित करते हुए मां दुर्गा जी विद्यालय सिद्धपुर के संस्थापक भाजपा नेता सूर्य प्रकाश सिंह मुन्ना ने कहा कि देश के लिए अपनी जान की बाजी लगाने वाले ऐसे जाबांज सिपाही की शहादत पर देश को गर्व है। समाज के लोगों की जिम्मेदारी है कि शहीद के परिवार के साथ हमेशा खड़े रहें। हम उनके किसी काम आ सके तो यह हमारा सौभाग्य होगा। शहीद के पिता राजेंद्र सिंह ने सभी अतिथियों और आगंतुकों को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन एक्स मिलिट्री मैन डी के सिंह और राजकुमार सिंह (पत्रकार ) ने संयुक्त रूप से किया।
इस मौके पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक संगठन जौनपुर के अध्यक्ष के के सिंह, देवेन्द्र सिंह (महासचिव) ,बलराम सिंह
, राम सूरत यादव , दिनेश कुमार सिंह सचिव , लाल चन्द्र मौर्य, पन्नालाल, बलवंत गुप्ता, राकेश सिंह, सुनील शुक्ला , अभिमन्यू मौर्य, राजेंद्र प्रसाद उपाध्याय, इन्दु प्रकाश सिंह, संदीप कुमार, राजेन्द्र प्रसाद , रिशु सिंह ,राजेश मिश्रा, नन्हे सिंह, अभिमन्यु सिंह , विनोद सिंह मुन्ना, सोनू सिंह, गोपाल सिंह, रवि सिंह, मनीष राय आदि ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
