IMG-20260919-WA0037
Share

पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष माह अगस्त में सड़क हादसों और मौत दोनों में इजाफा

जनपद में वर्ष 2026 के अगस्त महीने में होने वाले सड़क हादसों और उनमें होने वाली मौतों में वर्ष 2025 के अगस्त माह की तुलना में इजाफा हुआ है। अगस्त 2025 में कुल 53 सड़क दुर्घटनाएं हुई थी जिसमें कुल 24 लोगों की मौत हुई थी और 52 लोग घायल हुए थे जबकि 2026 अगस्त माह में कुल 66 हादसे हुए जिसमें कुल 30 लोगों की मौत हुई और 57 लोग घायल हुए।इस प्रकार हादसों और मौतों में लगभग 25 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। अगस्त महीने में सड़क दुघर्टनाओं के मामले में जनपद जौनपुर पूरे प्रदेश में 23 वें पायदान पर रहा।अगर जनवरी से अगस्त तक के कुल आठ महीने के आंकड़े देखें जायें तो 2025 में कुल 459 सड़क हादसे हुए थे जो 2026 में बढ़कर 527 हो गये।इस समय जनपद में लगभग हर दिन बड़ी संख्या में यातायात नियमों के उल्लंघन पर चालान काटे जा रहे हैं लेकिन आम लोगों में जागरूकता का अपेक्षित स्तर नहीं बन पा रहा है।