IMG-20260918-WA0069
Share

करंजाकला में पॉचदिवसीय ब्लॉक स्तरीय FLN शिक्षक प्रशिक्षण का हुआ समापन:

ब्लाक संसाधन केन्द्र करंजाकला पर निपुण भारत मिशन के तहत 1 अगस्त 2026 से आयोजित पाच दिवसीय बुनियादी भाषा एवं संख्या ज्ञान (FLN) तथा एन.सी.ई.आर.टी .की पाठ्यपुस्तकों पर आधारित शिक्षक प्रशिक्षण का 18सितम्बर 2026 को सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रशिक्षण के दौरान गतिविधि आधारित बाल केन्द्रित अधिगम, अनुभवात्मक शिक्षण, सतत – मूल्यांकन, कक्षा शिक्षण में नवीन शिक्षक संदर्शिका की प्रभावी उपयोगिता के साथ- साथ. कक्षा वार विभाग द्वारा प्राप्त एन.सी.ई.आर.टी .की नवीन पाठ्य पुस्तकों में किए गए परिवर्तन,
प्रिंट रिच मटेरियल, T.L.M. शैक्षिक कैलेंडर, स्कूल रेडिनेस कार्यक्रम, कैच-अप शिक्षण के प्रभावी उपभोग, समग्र प्रगति पत्र ,प्रथम संस्था द्वारा उपलब्ध कराये गए सैम्पल पेपर के आधार पर भाषा व गणित में बेस लाइन, मिड लाइन व इंडलाइन आकलन प्रपत्र भरने के साथ-साथ निपुण भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु शिक्षण अधिगम प्रक्रियाओं के अनुपालन आदि के संदर्भ में विस्तारपूर्वक जानकारी साझा की गई ।
समापन के अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी आदरणीय श्रवण कुमार यादव जी ने बताया कि प्रशिक्षण सात बैचों में चला और ब्लॉक के 702 शिक्षकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया और निर्देशित किया कि प्रशिक्षण में सीखी गई शिक्षण तकनीक को अपनी कक्षाओं में अनिवार्य रूप से लागू करें ताकि ब्लॉक के सभी विद्यालय निपुण विद्यालय बन सके। ए.आर.पी .डॉक्टर सुरेश चंद्र मौर्य ने कहा कि नई शिक्षा नीति के अनुसार कक्षा में लर्निंग बाय डूइंग विधि का प्रयोग करें। प्राथमिक स्तर पर बच्चों में भाषा और गणित की बुनियादी समझ मजबूत करना ही इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य है। संदर्भ दाता के रूप में निलेश उपाध्याय ने बच्चों में रचनात्मकता को बढ़ावा देने हेतु गतिविधि आधारित शिक्षण करने, वीरेंद्र सिंह ने टी. एल. एम. का अनिवार्य रूप से कक्षा कक्ष में उपयोग करने व समय से बच्चों का निपुण आकलन करने , प्रशांत मिश्रा ने I.K.S. की उपयोगिता तथा के.आर.पी. वीरेंद्र यादव ने गीत के माध्यम से 10 पॉइंट टूल किट के बारे में प्रकाश डाला।
प्रशिक्षण को सफल बनाने में प्राचार्य विनोद कुमार शर्मा जिला प्रशिक्षण संस्थान जौनपुर,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर यादव, खंड शिक्षाअधिकारी श्रवण कुमार यादव , डी.सी. प्रशिक्षण विशाल उपाध्याय , एस.आर.जी .डॉक्टर कमलेश यादव एवं अजय मौर्य का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। प्रशिक्षण अवधि में कार्यालय के समस्त स्टाफ एवं शिक्षकों का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।

खण्ड शिक्षा अधिकारी करंजाकला जौनपुर