IMG-20260918-WA0030
Share

पी एम श्री नाथूपुर में संपन्न हुई पीटीएम बैठक

बैठक में अभिभावकों ने जाना बच्चो की शैक्षिक प्रगति

जफराबाद,जौनपुर । पीएमसी कंपोजिट विद्यालय नाथूपुर के प्रांगण में बीईओ सिरकोनी अमरेश कुमार सिंह के निर्देश के क्रम में शुक्रवार की सुबह 10 बजे शिक्षक अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया । जिसमें बड़ी संख्या में अभिभावकों ने प्रतिभाग किया और प्रत्येक कक्षाध्यापको से अपने अपने बच्चों का शैक्षिक रिपोर्ट प्राप्त करते हुए उनकी प्रगति का जायजा लिया ।
बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी अमरेश सिंह ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही आपके जीवनस्तर को बदल सकती है और शिक्षा के द्वारा ही आपके आर्थिक,सामाजिक एवं राजनैतिक जीवन में बदलाव संभव है । इसलिए आप सभी लोग अपने बच्चों को प्रत्येक दिन विद्यालय भेजें और उनकी पढ़ाई पर ध्यान देते हुए बदलाव के वाहक बने । साथ ही उन्होंने बच्चो के साफ-सफाई , यूनिफॉर्म और उनके दिनचर्या पर ध्यान देने की बात कही । बैठक को ग्राम पंचायत अधिकारी रत्नेश सोनकर ने अभिभावकों को संबोधित हुए कहा कि ग्राम से जुड़ी हुई कोई भी समस्याएं अगर आती है तो उसके लिए हम सभी लोग कटिबद्ध हैं इसके साथ उन्होंने कन्या सुमंगला और ग्राम विकास से जुड़ी हुई योजनाओं के बारे में अभिभावकों को विस्तार से अवगत कराया ।
अभिभावकों को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक अरविंद शुक्ला ने अभिभावकों से अपील की कि वह प्रत्येक माह के तीसरे शनिवार को इसी प्रकार शिक्षक अभिभावक बैठक में अधिक से अधिक प्रतिभाग करें और विद्यालय के संपर्क में रहकर बच्चों के सर्वांगीण विकास में अपना सहयोग प्रदान करें ।

बाक्स

इन मुद्दों पर हुई खास चर्चा
जौनपुर। विद्यालय के कर्मठ प्रधानाध्यापक अरविंद शुक्ला की अध्यक्षता में हुई इस अहम बैठक में
अभिभावकों द्वारा जन्मतिथि प्रमाणपत्र एवं आधारकार्ड बनवाने में आ रही कठिनाइयों को बताते हुए उनके द्वारा ग्रामस्तर पर कैम्प लगाने एवं विद्यालय को उच्चीकृत करने के संबंध में चर्चा की गई ।
बैठक में भारती सिंह , रेनू सिंह, अनिल मौर्य, रविंदर यादव, कैलाश ,राममिलन, श्वेता पाल, रितु गौड़, आकांक्षा मौर्या, खुशबू चौरसिया, शालू निषाद, नीलम, मीना देवी, मिठाई लाल ,सरिता, मालती वर्मा, श्यामलाल ,सतीश चंद, सुषमा गौड सहित सैकड़ो की संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे ।