Jaunpur news सेवा संकल्प अभियान के तहत धर्मापुर में मनाया गया पीएम मोदी का जन्मदिन
सेवा संकल्प अभियान के तहत धर्मापुर में मनाया गया पीएम मोदी का जन्मदिन
अन्नपूर्णा भवन में दीप जलाकर दी शुभकामनाएं।
गौराबादशाहपुर।
सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा धर्मापुर स्थित अन्नपूर्णा भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। सप्लाई इंस्पेक्टर धर्मापुर अर्चना सिंह की मुख्य उपस्थिति में दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन मनाया गया और उनके दीर्घायु होने की कामना की गई।
इस दौरान सप्लाई इंस्पेक्टर अर्चना सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में गरीब कल्याण की योजनाएं धरातल पर पहुंच रही हैं। सेवा संकल्प अभियान के तहत जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाना ही सच्ची सेवा है।
कार्यक्रम में कोटेदार राकेश मिश्र, राजनाथ निषाद, मुन्ना सेठी, राम सम्हार यादव, विकास यादव, विनोद यादव, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
