IMG-20260823-WA0019
Share

धोखाधड़ी कर 23 लाख 20 हजार के मामले में 6 के खिलाफ एफआईआर दर्ज
पत्रकार इशरत हुसैन

जौनपुर। कोतवाली पुलिस ने दूसरी जमीन का मोहायदा करके धोखाधड़ी कर 23 लाख 20 हजार रूपये ठगने के मामले में तीन सगे भाईयों समेत 6 लोगों पर संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के भगौती कलोनी हरईपुर निवासी बिरेंद्र कुमार सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि आगा अली उर्फ अब्बास मिर्जा, आगा हसन उर्फ अब्बास, आगा हुसैन उर्फ अब्बास मिर्जा, आगा जिशान उर्फ अब्बास मिर्जा, आगा फैजान उर्फ अब्बास मिर्जा, इमरान अब्बास मिर्जा इन लोगों ने दूसरे जमीन का मोहायदा करके कुल 32 लाख रूपये लिया था। पांच लाख रूपये जमीन की रजिस्ट्री के समय देना था। बाद में एसडीएम के यहां हुए एक मुकदमे के समझौते में वह जमीन दूसरे को मिल गई।​ बिरेंद्र सिंह के एतेराज करने पर ​अभियुक्तों ने शेष पैसा वापस कर दिया लेकिन 23 लाख 20 हजार रूपये अभी भी बकाया है, जिसको मांगने पर अभियुक्तगणों द्वारा गाली देना तथा जान से मारने की धमकी देने के कारण दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने धारा 419, 420′ 468, 471, 504, 506 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर विवेचना चौकी प्रभारी सरायपोख्ता को सौंप दिया है।आरोपीगण मोहल्ला जहांगीराबाद थाना कोतवाली के निवासी हैं