Jaunpur सेवानिवृत्त एडीओ पंचायत प्रेमजीत सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
सेवानिवृत्त एडीओ पंचायत प्रेमजीत सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
जौनपुर। जिले के ग्राम सुल्तानपुर, पोस्ट अहमदपुर निवासी सेवानिवृत्त एडीओ पंचायत प्रेमजीत सिंह का सोमवार की रात करीब 11:30 बजे उनके आवास पर निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक का माहौल छा गया।
बताया जाता है कि प्रेमजीत सिंह पिछले कई महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका उपचार चल रहा था। उनके पुत्र एवं पत्रकार शिवेंद्र सिंह उर्फ काजू ने पिता के निधन की जानकारी देते हुए गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पिता के चले जाने से परिवार को ऐसी क्षति हुई है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।
प्रेमजीत सिंह के निधन से परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों और शुभचिंतकों में शोक व्याप्त है। उनके निधन पर क्षेत्र के लोगों ने दुख जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
