Jaunpur news सेवा,संकल्प अभियान” के तहत जिला चिकित्सालय पर हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन। युवा एवं खेल राज्यमंत्री तथा जिलाधिकारी द्वारा फीता काटकर किया गया उदघाटन।
“सेवा,संकल्प अभियान” के तहत जिला चिकित्सालय पर हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन। युवा एवं खेल राज्यमंत्री तथा जिलाधिकारी द्वारा फीता काटकर किया गया उदघाटन।
जौनपुर, 17 सितंबर। सेवा,संकल्प अभियान के शुभारंभ पर ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति, सिंगरामऊ द्वारा जिला चिकित्सालय, जौनपुर स्थित ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि माननीय मंत्री ने कहा कि रक्तदान एक महान सामाजिक दायित्व है और स्वस्थ नागरिकों को मानव जीवन की रक्षा के लिए स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल जी ने कहा कि जिंदगी और मौत से जूझ रहे मरीज को बचाने के लिए जो रक्त चाहिए, वह केवल और केवल किसी संवेदनशील इंसान की रगों से ही आ सकता है। इसलिए कहा गया है—”रक्तदान महादान।”
शिविर में 60 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें 41 रक्तदाता रक्तदान के लिए उपयुक्त पाए गए। सभी पात्र रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा मौर्या,जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति,रामसूरत मौर्या,सीएमएस डॉ संजय कन्नौजिया,प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नरेन्द्र, चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष, परियोजना प्रमुख महेन्द्र कुमार शुक्ला, सौम्या, सद्दाम, तौफ़ीक़, शानू, हृदयराम कुशवाहा, शालिनी मौर्या, साकेत प्रधान तथा चन्द्र प्रकाश सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। रक्तदान करने वाले प्रमुख रक्तदाताओं में वैभव, प्रीतम कुमार, अंकित पटेल, अभिषेक सिंह, हर्ष शर्मा, सूर्यांश सिंह, अशोक सिंह, बलवीर सिंह, इशांत शाही, अरुण सारू, खुशी यादव, राजन पाल, अजय कुमार, इलू प्रसाद, सनी यादव एवं ज्योतिष यादव सहित अन्य रक्तदाता शामिल रहे।
मुख्य अतिथि,जिलाधिकारी द्वारा सभी रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र एवं मोमेंटो प्रदान किया गया तथा संस्था को सामाजिक कार्यों में सहभागिता हेतु सराहना की। अंत में संस्था की प्रबंधक एवं सचिव डॉ अंजू सिंह ने रक्तदाताओं तथा ब्लड बैंक की पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।
