Jaunpur news भाजपा 2027 में पुन: बनायेगी प्रचंड बहुमत की सरकार : कुसुम राय
भाजपा 2027 में पुन: बनायेगी प्रचंड बहुमत की सरकार : कुसुम राय
पार्टी का आदेश निर्देश मिला तो जरूर लडूगी 2027 का विधान सभा चुनाव
जौनपुर । बुधवार को भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय की माता स्व.जमुरता देवी को श्रद्धांजलि अर्पित करने पूर्व राज्यसभा सांसद एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री (लोकनिर्माण विभाग ) उत्तर प्रदेश सरकार, कुसुम राय आजमगढ के ठेकमा ब्लाक अन्तर्गत जिवली गांव पहुंची।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद कुसुम राय का काफिला पूर्वांचल में आस्था का केंद्र मां शीतला चौकियां दरबार पहुंचा,कुसुम राय ने माता शीतला चौकियां मंदिर में दर्शन पूजन कर लोककल्याण की कामना की ।
पत्रकारों से वार्ता के दौरान कुसुम राय ने कहा कि, प्रदेश की जनता केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित लोक हितकारी योजनाओं का लाभ उठा रही है और पूरी तरह से संतुष्ट है। प्रदेश की जनता 2027 के आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में पुन: भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है,सत्ता से दूर रहने के कारण विपक्ष बौखलाहट की राजनीति पर उतर आया है।
भाजपा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूलमंत्र पर काम कर रही है । देश व प्रदेश विकास के मार्ग पर प्रशस्त है,जो विपक्ष को रास नहीं आ रहा है । कुसुम राय ने खुद के सियासी सक्रियता के सवाल के जवाब में कहा कि, मैने सदैव सक्रिय राजनीति किया है, आमजन की सेवा एवं पार्टी के आदेश – निर्देश पर कार्य करती रहती हूं । चुनावी राजनीति के सवाल पर कहा कि, भाजपा की सच्ची सिपाही हूं, पार्टी का जो भी आदेश निर्देश होगा सहर्ष स्वीकार है। अगर पार्टी ने निर्देशित किया तो 2027 का विधानसभा चुनाव जरुरी लडूंगी। चुनावी तैयारी के सवाल पर जबाब देते हुए कुसुम राय ने कहा कि, भाजपा और उसका हर सिपाही हमेशा चुनावी तैयारी में लगा रहता है, अलग से विशेष तैयारी की जरूरत नहीं पड़ती ।
प्रदेश के सियासी गलियारों में जोरदार चर्चा है कि, कुसुम राय को भाजपा लखनऊ पश्चिम सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा सकती है, अगर ऐसा हुआ तो मिलनसार व्यवहार, जमीनी पकड़ और लोकप्रियता का कुसुम राय को फायदा मिल सकता है। जनचर्चाओं पर गौर करें तो कुसुम राय के विधानसभा पहुंचने की राह आसान दिख रही है । कुसुम राय के साथ समाजसेवी वीरेंद्र कुमार राय,जनरल सेक्रेटरी स्वामी सहजानन्द सरस्वती हितकारी समाज सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
