Jaunpur news इधर प्रवचन सुनने गया था परिवार,उधर चोरों ने गहनों पर किया हाथ साफ
इधर प्रवचन सुनने गया था परिवार,उधर चोरों ने गहनों पर किया हाथ साफ
जफराबाद।लाइनबाजार क्षेत्र के गोधना गांव में शनिवार की शाम को एक घर मे घुसकर सोने चांदी के गहने पर हाथ साफ कर दिया।चोरी के समय परिवार के लोग शहर में आयोजित रामकथा सुनने गए थे। उक्त गांव निवासी सुशील सिंह (पहलवान) की पत्नी परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सपरिवार शाम करीब तीन बजे शहर के बीआरपी मैदान में आयोजित रामकथा सुनने गए थे।उसी दौरान घर मे घुसकर दरवाजा का ताला तोड़कर चोर आलमारी खोलकर उसमे रखा सोने व चांदी का जेवर उठा के गया।पीड़ित के भतीजे नीलेश कुमार सिंह पुत्र शरद कुमार सिंह के मुताबिक शाम करीब 7:45 बजे उनकी चाची श्रीमती नंदिनी सिंह जब घर की दूसरी मंजिल पर स्थित अपने कमरे में पहुंचीं तो कमरे का ताला टूटा मिला और अंदर सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर सोने की नौ अंगूठी,दो बाली,एक मंगलसूत्र, एक सिकड़ी,दो जोड़ी पायल आदि चोरी होने की जानकारी हुई।घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित ने पुलिस को घटना की तहरीर दिया है।थानाप्रभारी विनीत राय ने बताया कि मामले की जानकारी हो गयी है।जांच करने के बाद उचित कार्यवाही की जाएगी।

