Jaunpur news विशाल अखण्ड श्री रामचरित मानस पाठ व धार्मिक अनुष्ठान में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम

IMG-20261025-WA0025
Share

विशाल अखण्ड श्री रामचरित मानस पाठ व धार्मिक अनुष्ठान में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम

बरौत के पांडेय परिवार द्वारा गया जी में पिंडदान के बाद आयोजित किया कार्यक्रम

पूर्वांचल और अवध क्षेत्र से आएंगे हजारों श्रद्धालु विशिष्ट जन
वीरेंद्र मिश्र “विराट”
बरौत प्रयागराज । धार्मिक और सनातन परंपराओं का निर्वहन करने के उद्देश्य से प्रयागराज जिले के हंडिया क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सहिला, बरौत में पाण्डेय परिवार द्वारा शनिवार से शुरू किए गए भव्य धार्मिक अनुष्ठान पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। हजारों की संख्या में इलाके के लोग इस अखण्ड श्री रामचरित मानस पाठ के शुभारंभ मौके प्रभु श्री राम के नाम संकीर्तन और मानस पाठ के शुभारंभ मौके पर उपस्थित हुए।
दूसरे दिन रविवार को हुए इस विशाल मानस पाठ यज्ञ में भी पूरे इलाके के स्त्री, पुरुष, महिलाएं और बच्चे सुबह से शाम तक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मानस पाठ का समापन और पूर्णाहूति हवन किया ।
दरअसल इस भव्य आयोजन का श्रेय परिवार के वरिष्ठ सदस्य सुरेन्द्र नाथ पाण्डेय और उनकी पत्नी श्रीमती गीता देवी को जाता है। जिन्होंने गयाजी में पिंडदान के बाद अपने पैतृक गांव में इस अनुष्ठान का आयोजन किया है। यह आयोजन परिवार के पूर्वजों की आत्मा की शांति और उनकी मोक्ष प्राप्ति के निमित्त किया जा रहा है।
इस पुनीत कार्य को सफल बनाने के लिए विनीत के रूप में रवीन्द्र नाथ पाण्डेय, नागेन्द्र नाथ पाण्डेय, सुरेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं पाण्डेय परिवार लोगों ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि हमने अपने पूर्वजों (स्व. भगवान प्रसाद पाण्डेय और उनके माता-पिता) का आशीर्वाद लेने तथा उनकी आत्मा को दिव्य लोक (ईश्वर के चरणों) में स्थान दिलाने के लिए 30 सितंबर 2026 को पवित्र तीर्थ स्थल गया जी (बोधगया) गए थे। वहां उन्होंने पूरी विधि-विधान और सनातन परंपरा के अनुसार पिंडदान का कार्य संपन्न किया।
तीर्थ यात्रा और पिंडदान की धार्मिक प्रक्रिया पूरी कर घर लौटने के बाद, आध्यात्मिक नियमों का पालन करते हुए पाण्डेय परिवार द्वारा पैतृक निवास पर त्रिदिवसीय भव्य कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई है।

बाक्स

महाप्रसाद की शुद्धता पर है विशेष ध्यान
प्रयागराज। जिले के हंडिया क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सहिला, बरौत में पाण्डेय परिवार द्वारा शनिवार से शुरू किए गए भव्य धार्मिक अनुष्ठान पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। हजारो लोगों के बीच पहले दिन का कार्यक्रम 24 अक्टूबर से प्रारंभ हो गया। महाप्रसाद भण्डारे का बड़ा आयोजन (गया जी का भण्डारा) धार्मिक अनुष्ठान के अंतिम चरण में 26 अक्टूबर सोमवार) को सायंकाल में विशाल महाप्रसाद भण्डारे के रूप में आयोजित किया गया है। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महाप्रसाद में शुद्धता और खान-पान की विशेष व्यवस्था के लिए अलग से लोगों की जिम्मेदारी तय की गई है। जिससे महाप्रसाद ग्रहण करने के लिए आने वाले लोगों को किसी प्रकार की दिक्कतें न हो।

बाक्स

वाहनों की पार्किंग की अलग व्यवस्था
प्रयागराज। पूर्वांचल और अवध क्षेत्र से आने वाले हजारों भक्तों को किसी प्रकार की दिक्कत न उठानी पड़े इसके लिए कार्यक्रम के आयोजक ने वाहनों के पार्किंग की विशेष व्यवस्था किया है। अति विशिष्ट और विशिष्ट जनों के लिए खास इंतजाम किए गए हैं।
जगह-जगह वालंटियर की भी तैनाती की गई है जो रास्ता और खानपान के संबंध में मौके पर लोगों को जानकारी देते रहेंगे। इस संबंध में कार्यक्रम के आयोजक पांडेय परिवार ने सभी क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं के लिए दिव्य प्रसाद व्यवस्था में शामिल होने का आग्रह किया है।

बाक्स

सनातन के प्रति समर्पण सेवाभाव मुख्य उद्देश्य
प्रयागराज। कार्यक्रम के आयोजक रवीन्द्र नाथ पाण्डेय, नागेन्द्र नाथ पाण्डेय, सुरेन्द्र नाथ पाण्डेय के परिवार के लोगों का विभिन्न विभागों में उच्च पदों पर नौकरी, रोजगार और प्रतिष्ठित कारोबार से गहरा जुड़ाव
है। यही वजह है कि इस परिवार का हमेशा सामाजिक कार्यों में मुख्य योगदान रहता है। परिवार के प्रबुद्ध नागरिक शशिकांत पाण्डेय, सन्तोष पाण्डेय, संजय पाण्डेय, मनोज पाण्डेय, निलेश कुमार पाण्डेय, रजत पाण्डेय (औषधि निरीक्षक), पंकज पाण्डेय एवं ‘पाण्डेय मेडिकल हाल’ (बरौत) ने सभी धर्मानुरागियों और क्षेत्रीय जनता से कार्यक्रम स्थल पर पधारकर महाप्रसाद ग्रहण करने और पुण्य के भागी बनने का विनम्र आग्रह किया है।