Jaunpur news जौनपुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में वृद्ध समेत दो लोगों की मौत
जौनपुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में वृद्ध समेत दो लोगों की मौत हो गई है। पहली घटना केराकत कोतवाली क्षेत्र के कनूवानी गांव की है। इसी थाना क्षेत्र के बराई गांव निवासी पवरूराम उम्र लगभग 60 वर्ष रविवार दिन के लगभग 10:00 बजे अपनी साइकिल से दुकान जा रहे थे। उसी समय तेज रफ्तार से आए रहे बाइक सवारने टक्कर मार दिया जिससे यह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां उनकी मौत हो गई। इसी तरह बक्सा थाना क्षेत्र के दरियावगंज में रविवार दोपहर लगभग 12:00 बजे गांव के संजय कुमार यादव उम्र 30 वर्ष पुत्र लाल जी यादव अपने घर के सामने लगे हैंड पंप पर स्नान कर रहे थे उसी दौरान पड़ोस के रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा अपना ट्रैक्टर का इंजन चलता हुआ छोड़कर उसे खड़ा करके चला गया। उसी समय ट्रैक्टर का पता नहीं कैसे गियर लग गया और वह चल पड़ा। चलता हुआ ट्रैक्टर अचानक रफ्तार पड़कर संजय यादव के ऊपर चढ़ गया। ट्रैक्टर ऊपर चढ़ने के कारण वह गंभीर रूप के घायल हो गया परिजनों द्वारा उसे जिला अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दुर्घटना में मारे हुए दोनों लोगों की लाशों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
