August 25, 2026

Jaunpur news नए कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने कार्यभार ग्रहण किया

Share

इन्द्रजीत सिंह मौर्य की रिपोर्ट

नए कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने कार्यभार ग्रहण किया

शोध नवाचार शिक्षा गुणवत्ता को आगे बढ़ना ही मेरा लक्ष्य

छात्र हित सर्वोपरि सिविलियन मॉडल बेहतर मॉडल लेंगे: कुलपति

जौनपुर ।

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में नए कुलपति प्रोफेसर राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को 4:15 पर कार्यभार ग्रहण किया । उन्होंने कहा कि शोध और नवाचार ,शिक्षा गुणवत्ता को विश्वविद्यालय को आगे बढ़ाने का काम करूंगा , शिक्षा क्षेत्र में मेरा एक अलग अनुभव है, क्योंकि हम पिछले भी साल से छात्रों को बेहतर सुविधाएं देते आए हैं , उसके आधार पर काम करूंगा ,मेरा अनुभव है सिविलियन मॉडल बेहतर मॉडल लेकर आएंगे, स्टूडेंट पर हमारी स्पष्ट नीति रहेगी , छात्रों का हित मे उनसे जुड़े काम है उन्हें बढ़ाया जाएगा , डीन ,विभागाध्यक्ष , विशेषज्ञ अधिकारी गण के साथ मिलकर स्टूडेंट के लिए कंफर्टेबल करना है। किसी मोटिव के साथ में यहां आया हूं ,जहां तक फैसेलिटीज के सवाल है इंफ्रास्ट्रक्चर को एस्टेब्लिश करना है, बच्चों को कोई परेशानियां न हो, उनकी समस्या ऑन के निदान पर काम किया जाएगा। यहां यूनिवर्सिटी को सभी क्षेत्रों में देश-विदेश के पटल पर आगे ले जाने के लिए सबके सहयोग से किया जायेगा, जितना आप लोग सभी लोग साथ देंगे , उससे ज्यादा आगे बढ़ने का काम करेंगे। इसके पूर्व कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह, कुलसचिव डॉ विनोद कुमार सिंह ,चीप प्रॉक्टर प्रो अजय प्रताप सिंह, विभागध्यक्ष प्रो. मनोज कुमार मिश्रा ,प्रो सौरभ पाल ,डॉ दिग्विजय सिंह राठौड़, डॉ सुनील सोनकर, डॉ शशिकांत यादव, डॉ सुमन यादव, शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष डा विजय सिंह,डा राहुल सिंह,डा शैलेंद्र सिंह, प्रो राजेश सिंह, डॉ जेपी सिंह ,डॉ लक्ष्मण सिंह, डॉ राज बहादुर यादव, डॉ प्रशांत, पं. शशिकांत त्रिपाठी, श्याम श्रीवास्तव,श्रीनाथ यादव, डा दियजेन्द्र दत्त उपाध्याय, श्याम त्रिपाठी, संतोष विश्वकर्मा ,ने स्मृति चिन्ह पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया, इस दौरान अधिकारी शिक्षको प्रबंधकों ने उन्हें स्मृति चिन्ह पुष्पगुच्छ भेट कर स्वागत किया।

About Author