IMG-20261129-WA0007
Share

बंधवा बाजार में लगी हाई मास्क लाइट बनी शो पीस
बंधवा बाजार में कुंवरपुर मोड़ पर लगी हाई मास्क लाइट केवल शो पीस बनकर रह गई है। पिछले कई महीनों से इस तिराहे पर रात में अंधेरा रहता है। मछलीशहर -वाराणसी तथा मछलीशहर-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ने वाले आठ किलोमीटर मार्ग पर अक्सर कई गाड़ियां आकर जाम की स्थिति पैदा कर देती हैं। बाजार वासियों की मांग हाई मास्क लाइट को जल्द ठीक कराने की है।