Jaunpur news ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत,परिवार में मचा कोहराम
ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत,परिवार में मचा कोहराम
जफराबाद।लाइनबाजार क्षेत्र के नेवादा गांव के पास हाइवे पर ट्रक की चपेट में आकर एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गयी।थोडी देर तक हाइवे पर जाम लग गया।पुलिस ने ट्रक व मृतक के शव को हटाया।तब जाकर यातायात सुचारू हुआ।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जफराबाद क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी राजकुमार यादव उर्फ काजू पुत्र पंधारी यादव अपनी बाइक से वाराणसी की तरफ जा रहा था।उसी समय एक ट्रक ने उनको टक्कर मार दिया।युवक बाइक सहित ट्रक के अगले पहिये के नीचे आ गया।जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।घटना की सूचना पर लाइनबाजार और जफराबाद पुलिस मौके पर पहुंच गयी।पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दिया।उसके बाद शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।थानाप्रभारी दीनदयाल पांडेय ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर हाइवे से जाम को हटवाकर आवागमन सुचारु कराया।ट्रक तथा चालक को कब्जे में ले लिया गया है।
