Jaunpur news सर्राफा व्यवसायी को सिपाही ने दिया फर्जी हस्ताक्षर का चेक,कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
सर्राफा व्यवसायी को सिपाही ने दिया फर्जी हस्ताक्षर का चेक,कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
जफराबाद।जलालपुर थाने पर वर्ष 2025 में तैनात एक सिपाही के विरुध्द सीजेएम न्यायालय के आदेश पर शनिवार को मुकदमा दर्ज किया गया।सिपाही के विरूद्ध ज्वेलरी के बदले भुगतान किये गये चेक को फर्जी हस्ताक्षर के चलते क्लियर नही होने पर यह आदेश हुआ।
सीजेएम न्यायालय द्वारा उक्त कार्यवाई वादी राहुल कुमार सोनी निवासी सिपांह केराकत के प्रार्थना पत्र पर की गयी है।
राहुल कुमार सोनी ने सीजेएम न्यायालय में प्रकीर्ण वाद दायर किया था जिसमें उन्होने बताया कि प्रार्थी ने अपनी ज्वेलरी की शाप उक्त क्षेत्र राजेपुर बाजार में खोल रखी थी।12 अक्टूबर 2025 को जलालपुर थाने पर कार्यरत सिपाही हनुमंत प्रसाद सिंह उसकी दुकान पर आये और 50 हजार की ज्वेलरी खरीदी। और भुगतान में एक 50 हजार बैंक आफ बड़ौदा का एक चेक पकड़ा दिया था। वाद के अनुसार राहुल ने उनके सरकारी कर्मचारी और पुलिस होने के नाते विश्वास करते हुए उक्त चेक को अपने पास रख लिया। और कुछ दिन बाद उक्त चेक को राहुल ने अपने पंजाब नेशनल बैंक में 07 फरवरी 2026 को खाते में भुगतान के लिये लगा दिया। बैंक अधिकारी द्वारा यह कहते हुए चेक वापस कर दिया गया कि चेक पर किये गये हस्ताक्षर मूल हस्ताक्षर से भिन्न है। चेक के भुगतान न होने पर राहुल अपने आपको ठगी का शिकार मानने लगा। और जब उक्त सिपाही के मोबाईल नम्बर पर फोन करके अपने पैसे की मांग किया तो उक्त सिपाही द्वारा हीला हवाली किया जाने लगा। मामले में सीजेएम न्यायालय ने सुनवाई के बाद जलालपुर थाना पुलिस को मामले में प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना किये जाने का आदेश दे दिया।थानाध्यक्ष शिवशंकर सिसोदिया ने बताया कि मामले में कोर्ट के आदेश के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
