IMG-20261024-WA0008
Share

शादी का टेन्ट को लेकर दम्पति को पीटा,सात के विरूद्ध मुकदमा
जफराबाद।जलालपुर क्षेत्र के कोर्री गांव में बेटे की शादी के अवसर पर टेंट लगाए जाने के विवाद में पट्टीदारों ने एक दम्पत्ति को मारपीट कर घायल कर दिया।पुलिस ने तहरीर के आधार पर सात के विरूद्ध मारपीट व धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
उक्त गांव निवासी महेन्द्र प्रसाद रजक के पुत्र संगम कुमार की दो दिसम्बर को शादी है।वह शादी के पूर्व टेंट लगवा रहा था।शुक्रवार को उसी टेंट को लगवाने को लेकर उसके पट्टीदार सत्यदेव व अन्य से विवाद हो गया। आरोप है पट्टीदारों ने उन्हे और उनकी पत्नी मनभा देवी को मारा पीटा। थाना प्रभारी सिसौदिया ने बताया कि मामले में महेन्द्र प्रसाद की तहरीर पर सत्यदेव सहित सात के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाई की जा रही है।