August 24, 2026

Jaunpur news एआरटीओ बाबू पर कार्रवाई सवालों के घेरे में? रिश्वत के आरोप और सफाई से उठे सवाल

Share

एआरटीओ बाबू पर कार्रवाई सवालों के घेरे में? रिश्वत के आरोप और सफाई से उठे सवाल
जौनपुर। एआरटीओ कार्यालय में रजिस्ट्रेशन बाबू के पद पर तैनात गणेश दत्त मिश्रा के खिलाफ 50 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप के बाद कार्रवाई का मामला चर्चा में है। मामले में बाबू की ओर से दी गई सफाई और उपलब्ध घटनाक्रम के बीच कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
बताया जा रहा है कि 19 अगस्त को गणेश दत्त मिश्रा रजिस्ट्रेशन पुस्तिका लेने के लिए परिवहन आयुक्त कार्यालय, लखनऊ गए थे। वहां से 20 अगस्त को दोपहर करीब 2 बजे वे जौनपुर एआरटीओ कार्यालय पहुंचे और अपने साथ करीब 15 बंडल रजिस्ट्रेशन पुस्तिका लेकर आए। कार्यालय पहुंचने के बाद पुस्तिकाओं को अभिलेखों में दर्ज करने की प्रक्रिया में करीब तीन घंटे तक काम किए जाने की बात सामने आई है।
इसी बीच 21 अगस्त को उनके ऊपर 50 हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगाए जाने की चर्चा सामने आई। मामले को लेकर कार्रवाई की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।
वहीं, गणेश दत्त मिश्रा का कहना है कि 21 अगस्त को वह रिश्वत से संबंधित किसी मामले में नहीं, बल्कि जिलाधिकारी के पत्रांक संख्या 556/AGC(R), जौनपुर, दिनांक 11.08.2026 के पत्र क्रमांक 99 में अंकित रिट संख्या C-17944/2025, रणजीत सिंह बनाम स्टेट एवं अन्य से संबंधित पत्रावली के सिलसिले में उच्च न्यायालय गए थे।
अब सवाल यह है कि 21 अगस्त को बाबू की वास्तविक लोकेशन क्या थी, रिश्वत के आरोप से जुड़ी शिकायत में क्या तथ्य हैं और कार्रवाई किस आधार पर की गई? पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और संबंधित अभिलेखों की पड़ताल के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।
फिलहाल एआरटीओ कार्यालय से जुड़े इस मामले में आरोप, बाबू की सफाई और विभागीय कार्रवाई को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। संबंधित अधिकारियों का आधिकारिक पक्ष सामने आने के बाद तस्वीर और साफ होने की उम्मीद है।

About Author