August 24, 2026

Jaunpur news जौनपुर के अनिल यादव को मिली बड़ी जिम्मेदारी, कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय सचिव बने अनिल यादव

Share

जौनपुर के अनिल यादव को मिली बड़ी जिम्मेदारी, कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय सचिव बने अनिल यादव

जौनपुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कर्मचारी एवं शिक्षक संगठनों के लिए महत्वपूर्ण माने जा रहे दो दिवसीय सम्मेलन में जौनपुर के अनिल यादव को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस स्थित विश्वेश्वरैया हाल में रविवार को संपन्न हुए उत्तर प्रदेश कर्मचारी महासंघ एवं उत्तर प्रदेश मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के सम्मेलन में अनिल यादव को उत्तर प्रदेश कर्मचारी महासंघ का प्रांतीय सचिव चुना गया।

अनिल यादव वर्तमान में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ 1160 के प्रांतीय मंत्री के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। शिक्षक संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने और कर्मचारी हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के अनुभव को देखते हुए उन्हें महासंघ में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

सम्मेलन में कमल अग्रवाल को उत्तर प्रदेश कर्मचारी महासंघ का अध्यक्ष तथा अशोक कुमार सिंह को महामंत्री निर्वाचित किया गया। वहीं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ 1160 के प्रांतीय अध्यक्ष यशपाल सैनी को महासंघ का उपाध्यक्ष बनाया गया।

इसके साथ ही प्रमोद कुमार यादव को वाराणसी मंडल का वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जबकि डॉ. भानु प्रताप राव और मनोहर लाल को प्रांतीय कार्यसमिति का सदस्य चुना गया।

जौनपुर के शिक्षक-कर्मचारियों में खुशी

अनिल यादव को प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने की खबर से जौनपुर के शिक्षक एवं कर्मचारी संगठनों में खुशी का माहौल है। संगठन से जुड़े लोगों ने इसे जौनपुर के लिए गौरव का विषय बताते हुए अनिल यादव को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। लोगों का कहना है कि प्रदेश स्तर पर उनकी नई जिम्मेदारी से शिक्षक और कर्मचारी हितों से जुड़े मुद्दों को और मजबूती से उठाने में मदद मिलेगी।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कर्मचारी एवं शिक्षक हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

About Author