August 24, 2026

Jaunpur news मारपीट में घायल अधेड़ की घर पर ही हुई मौत

Share

मारपीट में घायल अधेड़ की घर पर ही हुई मौत

जौनपुर। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव में रविवार रात की मारपीट की घटना में घायल अधेड़ की मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उक्त गांव निवासी 50 वर्षीय शिवधारी बिंद का रविवार की रात बेबी उर्फ शिवमंगल के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों में मारपीट शुरू हो गई, जिसमें शिवधारी बिंद घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।

परिजन उसे उठाकर घर ले आए और चारपाई पर लेटा दिया। सोते समय रात में ही उसकी मौत हो गई। सुबह मौत की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को अपने कब्जे में लेकर कोतवाली ले गई।

फिल्हाल पुलिस ने लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना में प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मृतक के पुत्र की तहरीर पर बेबी उर्फ शिवमंगल के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

About Author