Jaunpur news अज्ञात वाहन की चपेट में आयी बाइक,पुत्र की मौत माँ घायल

IMG-20260823-WA0019
Share

अज्ञात वाहन की चपेट में आयी बाइक,पुत्र की मौत माँ घायल
जफराबाद।जलालपुर क्षेत्र के इजरी बाजार के पास अज्ञात वाहन की चपेट में एक बाइक आ गई।बाइक पर सवार आठ वर्षीय किशोर की मौत हो गयी वही उसकी माँ गम्भीर रूप से घायल हो गयी।
उक्त क्षेत्र के सेहमलपुर के रेहड़ा पुरवा निवासी अरविंद कुमार की पत्नी ज्योति अपने किसी रिश्तेदार की बाइक से अपने पुत्र अनमोल कुमार के साथ हाइवे से जौनपुर शहर की तरफ से घर आ रही थी।इजरी बाजार में किसी वाहन की चपेट में आकर बाइक गिर कर डिवाइडर से टकरा गई।वहां मौजूद लोगों ने उनको आनन फानन में निजी अस्पताल भेजा।जहां पर अनमोल को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।वही ज्योति को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।घटना से कोहराम मच गया।अरविंद मुंबई में रोजी रोटी के लिए रहता है।अनमोल उसका एकलौता पुत्र था।