Jaunpur news लोन के नाम पर की गई ठगी और मारपीट।
लोन के नाम पर की गई ठगी और मारपीट।
कोर्ट के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।
जौनपुर।
गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के धर्मापुर गांव निवासी शामू निषाद की तहरीर पर न्यायालय के आदेश से फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों के खिलाफ मारपीट, धोखाधड़ी का मुकदमा लाइन बाजार थाने में दर्ज किया गया है।
गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के धर्मापुर गांव निवासी शामू निषाद के द्वारा आरोप लगाया गया कि उनका बेटा सत्येंद्र निषाद पुरानी गाड़ियों की खरीद-बिक्री का काम करता है। इसी दौरान प्राइवेट फाइनेंस कंपनी शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा के कर्मचारी विवेक कुमार गुप्ता से पिकअप वाहन फाइनेंस कराने को लेकर बातचीत हुई। आरोप है कि लोन स्वीकृत कराने के नाम पर विवेक ने 50 हजार रुपये की मांग की। विश्वास में आकर शामू निषाद ने 23 अप्रैल 2025 को 50 हजार रुपये का चेक दे दिया।
आरोप है कि विवेक कुमार गुप्ता ने चेक की रकम निकालकर खर्च कर ली और लोन के संबंध में पूछने पर टालमटोल करता रहा। 19 अक्टूबर 2025 को शामू निषाद अपने बेटे जितेंद्र के साथ विवेक के घर पहुंचे वहां विवाद के दौरान विवेक, उसके भाई रितेश ने गाली गलौज और मारपीट की। उक्त मामले में 23 अगस्त, रविवार को न्यायालय के आदेश पर लाइन बाजार थाने में थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद निवासी विवेक कुमार गुप्ता, रितेश कुमार गुप्ता और मोहनलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
