Jaunpur news चारागाह हुए गुलजार, भेड़ बकरियों को मिल रहा भरपेट चारा

IMG-20260807-WA0032
Share

चारागाह हुए गुलजार, भेड़ बकरियों को मिल रहा भरपेट चारा
मछलीशहर तहसील क्षेत्र में पिछले तीन चार दिनों से हुई बारिश से रोपी गई धान की फसल तथा बकाया खेतों की रोपाई को लाभ हुआ ही है साथ में पशुपालकों को भी लाभ हुआ है।बसुही नदी किनारे बामी, भटेवरा, नरसिंहपुर, ऊंचडीह, चितांव,टिकरा, सहनी, रामगढ़,सेमरहो आदि गांवों में आज भी बड़ी संख्या में लोग भेड़ बकरियां पालते हैं बारिश से इन गांवों के चारागाह गुलजार हो गये हैं। पशुपालक अपनी गाय और भैंस को भी लेकर चारागाहों में जा रहे हैं।हरी घास चरने से जहां इन जानवरों के दूध में बढ़ोत्तरी हुई है वहीं महंगा भूसा जानवरों को नहीं खिलाना पड़ रहा जिससे उनकी पशुपालन की लागत कम हो गई है।