Jaunpur news चेयरमैन ने बांटा सफाईकर्मियों को रेनकोट

IMG-20260807-WA0031
Share

चेयरमैन ने बांटा सफाईकर्मियों को रेनकोट
जफराबाद।नगर पंचायत कजगाव के चेयरमैन फिरोज अहमद खान ने शुक्रवार को नगर पंचायत में तैनात 66 सफाईकर्मियों को रेनकोट वितरण किया।रेनकोट पाकर सफाईकर्मियों के चेहरे खिल गए।
नगर पंचायत चेयरमैन फिरोज खान ने बताया कि बरसात के महीने में वार्डों में कार्य करने वाले सफाईकर्मियों को काफी दिक्कत हो रही थी।बरसात ज्यादा होने पर सफाईकर्मियों के साथ साथ मुहल्ले के लोगों को भी कूड़ा कचरा निस्तारित नही होने पर गंदगी से परेशानी हो जा रही थी।इन्ही सब से निजात दिलाने के लिए यह कार्य किया गया।चेयरमैन के इस कार्य की लोगों ने प्रसंसा किया।