Jaunpur news पीड़ित सीओ से मिल चौकी प्रभारी पर कानूनी कार्यवाही की मांग को उठाई
पीड़ित सीओ से मिल चौकी प्रभारी पर कानूनी कार्यवाही की मांग को उठाई
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के कनौरा (कुसहा) गांव निवासी अरविंद कुमार पुत्र प्रभु राम शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी अजय राय से मिल पत्रक सौंप बजरंगनगर चौकी प्रभारी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग को उठाई।उन्होंने अपने शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि विगत 3 अगस्त को घर के सामने बधी 8 बकरी को अज्ञात चोर उठा ले गए जिसकी शिकायत बजरंगनगर चौकी व चंदवक थाने में दी।शिकायत पर कार्यवाही करने की बजाय चौकी प्रभारी दो हमराही के साथ घर पर पहुंच डरा – धमका कर प्रार्थना पत्र वापस लेने की बात कही,ऐसा नहीं करने पर मुकदमा लिखकर जेल भेजने की धमकी दी।
