Jaunpur news समूह द्वारा तैयार हो रहे तिरंगा झंडा का बीडीओ ने किया निरीक्षण

Share

समूह द्वारा तैयार हो रहे तिरंगा झंडा का बीडीओ ने किया निरीक्षण
जफराबाद।सिरकोनी विकास खण्ड के शिवापार गांव में समूह की महिलाओं द्वारा भारत सरकार के हर घर तिरंगा के अति महत्वपूर्ण आदेश के क्रम ब्लॉक में 19 हजार बांटे जाने वाले तिरंगे झंडे को बनाया जा रहा है।
खण्ड विकास अधिकारी विकास सिंह ने समूह की महिलाओं द्वारा बनाये जा रहे झंडे का निरीक्षण किया।
विकास खण्ड के शिवापार तथा खलीलपुर में लगभग समूह की 30 महिलाओं द्वारा काफी सक्रियता के साथ उक्त तिरंगे झंडा को तैयार किया जा रहा।नौ अगस्त से 17 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा फहराने के कार्यक्रम है।उक्त कार्यक्रम में सेक्रेटरी तथा ग्राम प्रधानों के जरिये ब्लॉक के सभी गांवों के प्रत्येक घर पर झंडा फहराया जाएगा।खण्ड विकास अधिकारी विकास सिंह ने बताया कि समूह की महिलाओं को निर्देश दिया गया है कि वह लोग किसी भी तरह झंडों को जल्द जल्द तैयार करें।जिससे प्रत्येक घर तक समय के साथ झंडा पहुंच जाए।उनके साथ शशांक कुमार श्रीवास्तव आदि रहे।

About Author