Jaunpur news अभियान समग्रह के तहत सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए महिलाओं को किया गया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों की दी गयी जानकारी

Share

अभियान समग्रह के तहत सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए महिलाओं को किया गया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों की दी गयी जानकारी।

जलालपुर।

त्रिलोचन महादेव मंदिर परिसर में सोमवार को महिला थाना प्रभारी श्यामा तिवारी के नेतृत्व में महिला व बालिकाओं को एकत्र कर अभियान समग्रह के तहत जागरूक किया गया। इस दौरान उपस्थित महिलाओं को उनकी सुरक्षा, स्वावलंबन तथा अधिकारों के प्रति महिला थाना प्रभारी द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान महिला थाना प्रभारी श्यामा तिवारी ने आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए जारी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। उन्होंने पुलिस आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 102 व 108, वूमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, वीमेन हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 तथा साइबर अपराध से बचाव के लिए 1930 नंबर के प्रयोग के बारे में जागरूक किया। इसके साथ ही सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे विधवा पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, नशा मुक्ति भारत अभियान एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के बारे में विस्तार से बताया और इनका लाभ उठाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर महिला आरक्षी सुमन यादव, भानुमति, ममित चौरसिया तथा साक्षी उपाध्याय प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।

About Author