Jaunpur news सर्प ने अधेड़ व्यक्त को काटा,उपचार के दौरान मौत

IMG-20260724-WA0003
Share

सर्प ने अधेड़ व्यक्त को काटा,उपचार के दौरान मौत
जफराबाद।जलालपुर क्षेत्र के राजेपुर गांव निवासी एक 46 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति को सोमवार की सुबह सर्प ने काट लिया।वह शौच करके घर लौट रहे थे।जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी।
ऊक्त गांव निवासी जवाहरलाल निषाद घर से सुबह गोमती नदी के तट पर शौच करने गए थे।शौच करने के बाद वह घर लौट रहे थे। रास्ते में दो मकान के बीच में संकरी गली से गुजर ही रहे थे कि उसी समय हवलदार निषाद के घर के पास जहरीले सर्प ने काट लिया।परिजन आनन-फानन में उन्हें जिला चिकित्सालय लिवा गए।जहां उपचार के दौरान मौत हो गयी।गांव के समाजसेवी सत्यप्रकाश सिंह,पंकज निषाद व राजू निषाद ने घटना की सूचना जलालपुर पुलिस को दिया।पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक के पास एक पुत्री ही है।