Jaunpur news जौनपुर नगर भाजपा उत्तरी ने निकाला संत रविदास गुरुजी शोभायात्रा
जौनपुर नगर भाजपा उत्तरी ने निकाला संत रविदास गुरुजी शोभायात्रा
नगर भ्रमण किया शोभायात्रा
जौनपुर।भाजपा संगठन के निर्देशानुसार आज भाजपा जौनपुर नगर उत्तरी मंडल द्वारा संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की
650वीं जन्म जयंती के अवसर पर चलाए जा रहे #समरसतासंपर्कअभियान, शोभायात्रा के अंतर्गत
आज जौनपुर सदर विधानसभा मंत्री गिरीश चन्द यादव जी के नेतृत्व में निकाली गई संतसंपर्कअभियान संत रविदास गुरुजी शोभायात्रा आज नगर उत्तरी मंडल के हरखपुर वार्ड से शोभायात्रा भाजपा जौनपुर नगर उत्तरी मंडल द्वारा मंडल अध्यक्ष श्रीमती सारिका सचिन सोनी जी के नेतृत्व में निकाली गई।
यात्रा निकलने से पूर्व संत रविदास गुरुजी जी प्रतिमा पर पूजन आरती पूजन दर्शन कर शोभायात्रा बैंड बाजा के साथ निकली जो नगर भ्रमण किया शोभायात्रा में संत रविदास गुरुजी जी की जय जयकार हो रही थी।
शोभायात्रा निकलने से पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जौनपुर श्रीमती मनोरमा देवी मौर्य ने कहा है संत रविदास गुरुजी ने समाज के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा उत्तर प्रदेश राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया एडवोकेट ने कहा है संत रविदास गुरुजी सहित सभी महापुरुषों के सम्मान के लिए मोदी योगी सरकार संकल्पित हैं।
पूर्व नगर अध्यक्ष भाजपा सुनील सेठ ने कहा है पूज्य संत रविदास गुरुजी के पदचिह्नों पर चलते हुए हम लोग को समाजसेवा करते रहना है।
जिला उपाध्यक्ष भाजपा एवं नगर प्रभारी उतरी मंडल प्रभारी परविंद चौहान ने कहा कि भाजपा उतरी मंडल संगठन जिले के अग्रणी संगठनों में एक अच्छा संगठन है और संगठन के निर्देशों का पालन बूथ स्तर तक करता हैं जो भी संगठन के पदाधिकारी निष्क्रिय है उन्हें मुक्त किया जाएगा। महिला आयोग की पूर्व सदस्य श्रीमती शशि मौर्या, भाजपा पूर्व श्रीमती शैल शाहू ने कहा कि संत रविदास गुरुजी शोभायात्रा में शामिल हो कर पुण्य के भागीदार बने यह हम लोग का सौभाग्य था। वरिष्ट नेता डॉ रामसूरत मौर्य ने कहा कि मोदी योगी सरकार बगैर भेदभाव के जनहित में कार्य करती हैं। पूर्व जिला मंत्री धर्मपाल चौधरी ने कहा कि पदाधिकारियों को संगठन के प्रति समर्पित रहते हुए संगठन मजबूत करने में योगदान देना चाहिए।
भाजपा जौनपुर नगर मंडल उत्तरी की नगर अध्यक्ष श्रीमती सारिका सचिन सोनी ने कहा कि मंत्री गिरीश चन्द यादव जी के नेतृत्व में नगर विधानसभा में संत रविदास गुरुजी शोभायात्रा में हजारों भक्तों ने शामिल हो कर शोभायात्रा में उपस्थित द्वितीय दिन _ श्री राजेश श्रीवास्तव एडवोकेट ” बच्चा भैया”जी ( प्रदेश कार्य समिति सदस्य), श्रीमती मनोरमा मौर्य जी (अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जौनपुर), अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री डॉ रामसूरत मौर्य जी, श्री राहुल साहू जी( नामित सभासद) , श्री सुनील सेठ जी, श्री धर्मपाल कन्नौजिया जी( पूर्व जिला मंत्री), श्रीमती शशि मौर्य जी, श्रीमती शैल साहू, श्रीमती करुणा मौर्य जी, श्री परविंद चौहान जी ( जिला उपाध्यक्ष प्रभारी नगर उत्तरी मंडल भाजपा), श्रीमती सारिका सचिन सोनी जी( अध्यक्ष नगर उत्तरी मंडल जौनपुर),
नगर महामंत्री कृष्ण कांत साहू, नगर उपाध्यक्ष शिव कुमार मौर्य, शुभम कन्नौजिया, नगर कोषाध्यक्ष अभिषेक बैंकर, प्रेम सागर , नगर मीडिया प्रभारी सन्नी चौधरी, नगर के कार्यसमिति सदस्य गिरिजेश कुमार श्रीवास्तव,सोशल मीडिया सत्यम सोनी, मनोज कुशवाहा पूर्व सभासद, रामकुमार साहू, राजेश जायसवाल, कई शक्ति केंद्र संयोजक और बूथ अध्यक्ष एवं तमाम कार्यकर्ता।
उक्त आशय की जानकारी भाजपा नगर मीडिया प्रभारी उत्तरी सनी चौधरी ने दिया।
