Jaunpur news विद्युत पोल उखाड़ने वाले आरोप पर प्राथमिकी दर्ज
विद्युत पोल उखाड़ने वाले आरोप पर प्राथमिकी दर्ज
जफराबाद। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के कुद्दुपुर गांव में बीते शुक्रवार को बिजली के तीन खंबे जेसीबी द्वारा उखाड़ने को लेकर विभाग द्वारा चार ग्रामीणों पर प्राथमिकी दर्ज कराया गया है । बताया गया कि 9 विद्युत पोल पर खिंचे गए विद्युत तार(एबीसी) भी गायब हैं।
विद्युत वितरण उपखंड कुद्दूपुर के जे ई मुकेश तिवारी ने बताया कि कि उन्हें ग्रामीणों द्वारा सूचना लगी थी कि कुद्दूपुर गांव में जेसीबी से कुछ लोगों द्वारा बिजली के खंभे उखाड़े जा रहे हैं। मामला संज्ञान में आने पर जब मौके का स्थलीय निरीक्षण किया गया तो पाया गया कि जेसीबी द्वारा तीन से चार पोल को उखाड़ने हेतु गड्ढे खोदे गए है तथा एक पोल को जमीन पर खोद कर गिरा दिया गया है। तथा कुल 9 खम्बो पर खींचे गए विद्युत तार(एबीसी) भी विभाग को मौके पर नहीं मिला
जे ई मुकेश तिवारी ने इसे सरकारी संपत्ति का नुकसान मानते हुए लाइन बाजार थाना में चार लोगों के विरुद्ध तहरीर दिया है । प्रभारी निरीक्षक के के सिंह ने बताया कि मामले में चार लोगों के विरुद्ध विद्युत उपकरण चोरी तथा सरकारी संपत्ति के नुकसान संबंधित धाराओं में प्राथमिकी की दर्ज कर ली गई है आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है
