Jaunpur news समाजवादी पार्टी जौनपुर की मासिक बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर दिया गया जोर
समाजवादी पार्टी जौनपुर की मासिक बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर दिया गया जोर
जौनपुर, 1 अगस्त। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी जौनपुर की मासिक बैठक आज जिला कार्यालय, सदर चुंगी, अल्फस्टीनगंज में जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक पार्टी को सशक्त बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों एवं उपलब्धियों को पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक में पूर्व विधायक राजनारायण बिंद, पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, पूर्व प्रत्याशी संजय सरोज, प्रदेश सचिव हिसामुद्दीन शाह, दीपचंद राम, कलीम अहमद, राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश अहीर, जिला उपाध्यक्ष श्यामबहादुर पाल, हीरालाल विश्वकर्मा, महेंद्र प्रताप यादव, नेपाल राजेंद्र यादव ‘टाइगर’, राजेंद्र यादव, उमाशंकर पाल, इरशाद मंसूरी, सुशील श्रीवास्तव, डॉ. वीरेंद्र यादव, लाल मोहम्मद रैनी, पूर्व प्रमुख रमापति यादव, कैलाशनाथ यादव, अजय त्रिपाठी, राजदेव पाल, भूपेश पांडेय, कमलेश यादव, दीनानाथ सिंह, रामकेश बिंद, आलोक यादव, मालती निषाद, हरिश्चंद्र प्रभाकर, राम अभिलाष यादव, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रामजतन यादव, नंदलाल यादव, निजामुद्दीन अंसारी, राम अकबाल यादव, रामू मौर्य, दिलीप प्रजापति, आनंद गुप्ता, रमेश साहनी, अच्छेलाल गौतम, लक्ष्मीशंकर यादव, रवि यादव सहित अनेक नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।
बैठक का संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।
बैठक के दौरान मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र के नद्दीरामपुर निवासी अशोक मिश्रा ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य एवं उपस्थित वरिष्ठ नेताओं ने उनका पार्टी में स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके जुड़ने से संगठन को और मजबूती मिलेगी।
बैठक के उपरांत समाजवादी पार्टी महिला सभा की प्रदेश सचिव ऊषा जायसवाल के पूज्य पिताजी बसंतलाल गुप्ता एवं जनपद के अन्य पीडीए परिवारों में हुए दुखद निधन पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई।
बैठक में मुख्य रूप से सुशील दुबे, श्रवण जायसवाल, राजकुमार पाल, दिनेश यादव फौजी, ऋषि यादव, योगेंद्र यादव, दीपक यादव पप्पू जमैथा, कमाल आज़मी, राजेंद्र प्रसाद यादव, रामाशंकर यादव, धीरज बिंद, मनीष निषाद, सोनी सेठ, शबीना बेगम, आरिफ अंसारी, नदीम अंसारी, अजय रंजन यादव, धीरज यादव, भानु प्रताप, आसिफ शाह, आजाद यादव, मुनव्वर अली, दशरथ अहीर, विनय विश्वनाथ, अनुज दुबे, आदित्य नारायण सोनकर, आतिश सोनकर, राजनाथ यादव, लालबहादुर यादव, राधेश्याम यादव, योगेन्द्र यादव, विकास यादव बबुआ, संतोष गौड़ मद्भारत बिंद, संजय गौतम, धर्मेंद्र यादव, प्रदीप पाल एडवोकेट, अरविंद यादव एडवोकेट, बाबा पटेल, विजय कुमार यादव, सिद्धार्थ यादव सहित सैकड़ों सपाजन उपस्थित रहे।
