Jaunpur news जौनपुर के प्राथमिक विद्यालय में डिजिटल शिक्षा की नई शुरुआत, स्मार्ट टीवी से पढ़ेंगे बच्चे

Share

जौनपुर के प्राथमिक विद्यालय में डिजिटल शिक्षा की नई शुरुआत, स्मार्ट टीवी से पढ़ेंगे बच्चे
जौनपुर जिले के मड़ियाहूं विकासखंड अंतर्गत कुम्भ गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में आधुनिक शिक्षा व्यवस्था को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्मार्ट क्लास की शुरुआत की गई। इस पहल के तहत विद्यालय को एक स्मार्ट टीवी उपलब्ध कराया गया, जिससे बच्चों को तकनीकी माध्यम से पढ़ाई कराई जाएगी।
कार्यक्रम का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी उदयभान कुशवाहा ने किया। उन्होंने कहा कि डिजिटल संसाधनों के प्रयोग से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी और वे आधुनिक ज्ञान एवं समसामयिक विषयों से बेहतर तरीके से जुड़ सकेंगे। उन्होंने सहयोग प्रदान करने वाले सामाजिक संगठनों और दानदाताओं की सराहना की।

About Author