Jaunpur news बरसठी थाने में तैनात कांस्टेबल ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर; वाराणसी में चल रहा इलाज

IMG-20260731-WA0030
Share

बरसठी थाने में तैनात कांस्टेबल ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर; वाराणसी में चल रहा इलाज

जौनपुर जिले के बरसठी थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां थाने में तैनात कांस्टेबल विवेक गौड़ ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, मिर्जापुर निवासी कांस्टेबल विवेक गौड़ बरसठी थाने में तैनात थे और लंबे समय से पारिवारिक तनाव से जूझ रहे थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घरेलू विवाद के चलते उन्होंने यह कदम उठाया। थाने परिसर में ही जहर खाने के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।

साथी पुलिसकर्मियों ने तुरंत उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बीएचयू रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें वाराणसी के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।