Jaunpur news शक को लेकर दम्पति में हुआ विवाद, पुलिस ने सुलझाया

IMG-20260724-WA0003
Share

शक को लेकर दम्पति में हुआ विवाद, पुलिस ने सुलझाया
जफराबाद।क्षेत्र के जमैथा गांव निवासी एक दम्पति का विवाद काफी बढ़ गया।मामला इतना बढ़ के पीड़ित पत्नी ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाया।तहरीर मिलते ही पुलिस ने काफी देर समझा बुझाकर मामला सुलझाया।
ज्ञात हो गौराबादशाहपुर के भुइली भदेवरा निवासी प्रेम शर्मा की पौत्री रत्ना शर्मा का विवाह जमैथा गांव निवासी रनित शर्मा पुत्र रामआसरे शर्मा के साथ वर्ष 2023 में हुई थी।शादी के कुछ दिन बाद पति पत्नी के बीच रहन-सहन व अन्य चीजों को लेकर विवाद रहने लगा।इसमें पत्नी द्वारा पति पर शक करना भी शामिल रहा।धीरे धीरे दोनों पक्षों का मामला काफी बढ़ गया।पत्नी मायके चली गयी।उसने पुलिस को तहरीर देकर न्याय करने की मांग किया।थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद तत्काल दोनो को थाने पर बुलाया गया।दोनो को काफी देर तक समझाया गया।उसके बाद दोनों पक्षों के परिजनों व रिश्तेदारों के सामने सुलह समझौता हुआ।दोनों ने एक दूसरे से अपनी गलतियों को मानकर सुलह कर लिया।पुलिस के अच्छे प्रयास से दोनो की गृहस्थी टूटने से बच गयी।