Jaunpur news ग्रामीण अंचल के मार्गो से भारी वाहनों को रोकने के लिए एआरटीओ को लिखा पत्र

Share

ग्रामीण अंचल के मार्गो से भारी वाहनों को रोकने के लिए एआरटीओ को लिखा पत्र
जफराबाद।क्षेत्र हौज टोलप्लाज़ा के आसपास के ग्रामीण अंचल मार्गो पर भारी वाहनों के आवागमन को रोकने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ने उप संभागीय परिवहन अधिकारी को पत्र लिखा है।
ज्ञात हो हौज टोलप्लाज़ा के टैक्स से बचने के लिए सैकड़ो की संख्या में भारी वाहन ग्रामीण अंचल की सड़कों से गुजरते है।यह भारी वाहन सिरकोनी राजेपुर मार्ग,सिरकोनी- रसैना मार्ग,हाइवे से मतुला -सादीपुर मार्ग,नत्थनपुर-कबुलपुर मार्ग,जफराबाद -देवकली मार्ग से निकलते है।इन भारी वाहनों के आवागमन से उक्त ग्रामीण अंचल की सड़क खराब हो रही है।इन वाहनों के चलते ग्रामीण अंचल के बाजार व स्कूल कालेज आने जाने वाले छात्रों को भी हमेशा डर बना रहता है।अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग खण्ड दो के द्वारा अब उप संभागीय परिवहन अधिकारी जौनपुर से कार्यवाही को कहा है।

About Author