Jaunpur news भीषण सड़क हादसा बाइक और साइकिल की आमने-सामने टक्कर, दो लोगों की मौत

Share

जौनपुर में भीषण सड़क हादसा बाइक और साइकिल की आमने-सामने टक्कर, दो लोगों की मौत

जौनपुर। बक्सा थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार और साइकिल सवार की जान चली गई। हादसे के बाद दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, बक्सा थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार के समीप हाईवे पर शाम करीब पांच बजे एक तेज रफ्तार बाइक और साइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन चालक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।
स्थानीय लोगों की सूचना पर दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौपेडवा ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान पहले बाइक सवार ने दम तोड़ दिया, जबकि कुछ देर बाद साइकिल सवार की भी मौत हो गई।
मृत साइकिल सवार की पहचान बक्सा थाना क्षेत्र के पोखरियापुर गांव निवासी लगभग 55 वर्षीय पंढरी, पुत्र बलवंता, के रूप में हुई है। वहीं, बाइक सवार की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी। पुलिस उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा दुर्घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है।

About Author