Jaunpur news संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के जीवन से ले प्रेरणा, डॉ अजय

Share

संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के जीवन से ले प्रेरणा, डॉ अजय

समरसता संकल्प अभियान जिला कार्यशाला आयोजित

जौनपुर।
भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर मछलीशहर इकाई द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की आगामी जयंती के उपलक्ष्य में समरसता संकल्प अभियान की कार्यशाला आयोजित की गई।
जिसकी अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज का जीवन सामाजिक समरसता, समानता और मानवता का प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास ने जाति-पांति, ऊंच-नीच और सामाजिक भेदभाव का विरोध करते हुए समाज को एकता एवं भाईचारे का संदेश दिया। आज उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मूल मंत्र पर चलते हुए सामाजिक समरसता को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आगामी गुरु रविदास जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले समरसता संकल्प अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता गांव-गांव, बूथ-बूथ और समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर संत रविदास के संदेशों का प्रचार-प्रसार करेंगे तथा समाज में एकता, सद्भाव और सामाजिक समरसता का वातावरण सुदृढ़ करेंगे।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अभियान के अंतर्गत आयोजित सभी कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें तथा समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ते हुए अभियान को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि समरस समाज ही विकसित और सशक्त भारत की आधारशिला है, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता सामाजिक समरसता के इस संकल्प को जनआंदोलन का स्वरूप देने का कार्य करे।
कार्यक्रम को डॉ. हरेंद्र प्रसाद सिंह, सुषमा पटेल, गुलाबचंद सरोज ने भी संबोधित किया।
भूमि विकास बैंक के डायरेक्टर डॉ अजय सिंह ने एवं संचालन अभियान संयोजक जिला उपाध्यक्ष रणविजय सिंह ने किया।
इस अवसर पर संतोष मिश्रा, अभिषेक रावत, स्कन्द पटेल, अतुल कुमार पांडेय, सुदर्शन सिंह, धनंजय कश्यप, मनोज जायसवाल, आशीष सरोज, ऊषा किरण, मीना पटेल, सोनिया गिरी, सोनी जायसवाल, अनुपमा राय,राजेश सिंह,अखिल प्रताप सिंह, रामसूरत सरोज,अजीत सोनकर आदि उपस्थित रहे।

About Author