Jaunpur news अपहृता को बरामद कर पुलिस ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार
अपहृता को बरामद कर पुलिस ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार
गौराबादशाहपुर , जौनपुर।
गौराबादशाहपुर पुलिस ने अपहरण के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर अपहृता को सकुशल बरामद किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के क्रम में पुलिस को यह सफलता मिली है। घटना का विवरण यह है कि नयनसण्ड निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी थी कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री बिना बताए कहीं चली गई है। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की थी। विवेचना के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि नामजद अभियुक्त सुमित गौतम नयनसण्ड काली नगर तिराहा के पास मौजूद है। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त सुमित गौतम (उम्र करीब 21 वर्ष) को सुबह लगभग 09.30 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तकनीकी लोकेशन के आधार पर गुजरात के वापी, जनपद बलसाड़ से अपहृता सिमरन को भी सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस टीम द्वारा बरामदगी की कार्रवाई में महिला कांस्टेबल प्रियंका कुशवाहा सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
