Jaunpur news पीयू परिसर के गैर-प्रवेश परीक्षा पाठ्यक्रमों में प्रवेश 9 को

Share

पीयू परिसर के गैर-प्रवेश परीक्षा पाठ्यक्रमों में प्रवेश 9 को

जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय परिसर में संचालित सत्र 2026-27 के उन पाठ्यक्रमों में प्रवेश की तिथि में संशोधन किया है। जिनके लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं की गई है। पूर्व में इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 6 जुलाई की तिथि निर्धारित की गई थी। जिसे अब परिवर्तित कर इसी 9 जुलाई को कर दिया गया है।

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, इन पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून 2026 थी। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आवेदन पत्र में संशोधन हेतु ऑनलाइन पोर्टल दो जुलाई 2026 सायं पांच बजे तक खुला रहेगा।

विश्वविद्यालय ने ऐसे सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि जिन पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं की गई है, वे 9 जुलाई को अपने संबंधित विभाग में अंकपत्र, प्रमाणपत्र एवं अन्य आवश्यक मूल एवं छायाप्रति दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करें। संबंधित विभागों के मोबाइल नंबर विश्वविद्यालय की प्रवेश विवरणिका में उपलब्ध हैं।

वहीं, जिन पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा 29 एवं 30 जून को आयोजित की जा चुकी है। उनका परीक्षाफल घोषित होने के बाद काउंसलिंग की तिथि एवं अन्य आवश्यक सूचनाएं अलग से जारी की जाएंगी।

About Author