Jaunpur news कतर में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

Share

कतर में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
जफराबाद।जलालपुर क्षेत्र के कबुलपुर गांव निवासी एक 37 वर्षीय युवक की कतर देश में रविवार की दोपहर को वाहन दुर्घटना में मौत हो गयी।मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
ऊक्त गांव निवासी स्वर्गीय शमीम खान के तीन पुत्रों में बड़ा पुत्र नसीम खान तथा फहीम खान कतर में रहकर वाहन चालक का काम करते है।छोटा वाला पुत्र कलीम खान सऊदी अरब में रहकर चालक का ही काम करते है।रविवार को नसीम खान तथा पांच बंगलादेशी युवक एक वाहन से अपने ड्यूटी पर जा रहे थे।वाहन को नसीम ही चला रहा था।रास्ते मे किसी वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया।जिससे ऊक्त वाहन में सवार नसीम सहित सभी छह युवकों की मौत हो गयी।घटना की जानकारी फहीम खान ने परिजनों को दिया।सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।मृतक के दो पुत्र तथा एक पुत्री है।पुत्री भाइयों में बड़ी है।उसकी उम्र मात्र सात वर्ष है।घटना के बाद पत्नी व बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है।नसीम सात माह पूर्व घर आया था।

About Author