Jaunpur news शिक्षा से सामाजिक सरोकार और भाजपा की राजनीति तक त्रिभुवन सिंह का सफर
शिक्षा से सामाजिक सरोकार और भाजपा की राजनीति तक त्रिभुवन सिंह का सफर
जन्म, शिक्षा, सामाजिक तथा राजनीतिक जीवन।
त्रिभुवन सिंह का जन्म 19 अप्रैल 1959 को जौनपुर जिले के जलालपुर ब्लॉक के बिंदे गांव में हुआ। उनके पिता स्वर्गीय सीताराम सिंह थे। उनकी प्रारंभिक शिक्षा गांव के प्राथमिक विद्यालय बिंदे से शुरू हुई। इसके बाद कुटीर इंटर कॉलेज, चक्के से हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की शिक्षा प्राप्त करने के उपरांत वे उच्च शिक्षा के लिए वे वाराणसी पहुंचे, जहां काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एमए की डिग्री हासिल की।
शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने व्यापारिक गतिविधियों के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी रुचि लेना शुरू किया। धीरे-धीरे उनका जुड़ाव जनसेवा और राजनीति की ओर बढ़ता गया। सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी सक्रियता ने उन्हें क्षेत्र में एक अलग पहचान दिलाई। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाते हुए शिक्षा से वंचित तबकों के बीच अलख जगाते हुए इनको शिक्षित करने का वीणा उठाया और इन्हें शिक्षित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया जो कि आज भी बदस्तूर जारी है।
शुरुआत से ही भाजपा व आर.एस.एस. के प्रति रहा समर्पण
त्रिभुवन सिंह के राजनीतिक सफर की शुरुआत जनसंघ से हुई, भारतीय जनता पार्टी के गठन के बाद वर्ष 1989 में उन्होंने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। इसके बाद वर्ष 1991 तक वे जनसेवा और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने लगे।पहली बार बड़े पैमाने पर 1996 में सैदपुर लोकसभा से चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा, समर्पण और संगठन के निर्देशों केपरे मनोयोग से पालन ने उन्हें धीरे-धीरे पार्टी के जिम्मेदार कार्यकर्ता की श्रेणी में ला खड़ा किया।
भाजपा में उनकी सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए वर्ष 1995 में पार्टी ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी। उन्हें बयालसी विधानसभा क्षेत्र में ‘वन बूथ, ट्वेंटी यूथ’ अभियान का प्रभारी बनाया गया। उन्होंने इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ निभाया।तभी से एक सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में जफराबाद क्षेत्र के साथ ही वाराणसी में सामाजिक व राजनैतिक गतिविधियों में सक्रिय हैं।
