Jaunpur news रामदेवपुर में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की टक्कर के बाद टेलर ने युवक को कुचला, मौके पर तोड़ा दम

IMG-20261118-WA0008
Share

रामदेवपुर में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की टक्कर के बाद टेलर ने युवक को कुचला, मौके पर तोड़ा दम

जौनपुर चंदवक, आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर रामदेवपुर के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक बाइक सवार की जान चली गई। दो बाइकों के बीच आमने-सामने हुई भिड़ंत के बाद युवक सड़क पर गिर पड़ा। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार टेलर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और सड़क पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। देखते ही देखते मार्ग पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही चंदवक थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। साथ ही दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर जाम खुलवाया और यातायात व्यवस्था को सामान्य कराया। फिलहाल मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। हादसे की खबर से क्षेत्र में शोक का माहौल है।