Jaunpur news तेज रफ्तार बेजुबान जंगली जानवरों की जान की बनी दुश्मन,सुला रही मौत की नींद

IMG-20261118-WA0009
Share

तेज रफ्तार बेजुबान जंगली जानवरों की जान की बनी दुश्मन,सुला रही मौत की नींद

मछलीशहर वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर मछलीशहर से जंघई के बीच अगर 21 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर रहे हैं तो आप को सड़क पर बहुत सम्भावना है कि जंगली जानवरों की दस पांच दबी कुचली लाशें देखने को मिल जायें। चकाचक बनी इस सड़क पर जैसे ही हेडलाइट की रोशनी में एक डरा सहमा जंगली जीव आता है वह समझ नहीं पाता कि किस दिशा में मुड़े ड्राइवर के पास रुकने का समय नहीं बचता है।बस एक टक्कर…. एक झटका और कूं कूं की बुझती सी चीख और फिर सब कुछ खामोश हो जाता है।इन बेजुबानों की मौत का न कोई रिकॉर्ड और न नहीं कोई ध्यान देने वाला।इन बेजुबान जंगली जानवरों की सघनता मछलीशहर और जंघई के बीच तिलौरा और बामी के जंगल तथा बसुही नदी के किनारे से सटे भाग में है। वैसे तो इस जंगल में खरगोश, लोमड़ी,सियार,शाही, नीलगाय, जंगली सुअर और यदा कदा भेड़िया भी देखने मिल जाते हैं। वाहनों की चपेट में सबसे अधिक खरगोश, लोमड़ी और सियार मर रहे हैं। बंधवा बाजार में सड़क पर मरे वन्य जीव को देखते ही यू के जी के छात्र साहस सिंह दिल को छू लेने वाली बात बोल पड़े।अगर इसकी मम्मी गरीब न होती तो इसके लिए हेलमेट खरीद देती।इसका भी सर बच जाता। वैसे बेजुबानों की जान बचाने के लिए जंगलों जानवरों की अधिक सघनता वाले क्षेत्रों में वार्निंग साइन बोर्ड लगाकर लोगों को स्पीड कम रखने के लिए आगाह किया जा सकता है तथा पालतू जानवरों के गले में रेफ्लेक्टर लगे पट्टे गले में पहनाये जा सकता है। वैसे जंगल का दायरा घटने से इस क्षेत्र में वन्य जीव संख्या में बेहद कम रह गये हैं लेकिन इसी गति से ये सड़क हादसों में मरते रहे तो बची खुची जैव विविधता भी समाप्त हो जायेगी। फिलहाल इस धरती पर हमारे जितना ही इन जीवों को भी जीने का हक है।